गंगापार, अगस्त 21 -- Gangapar News: विकास खंड के ग्राम पंचायत खटंगिया में ग्राम प्रधान कंचन सिंह की अध्यक्षता में पंचायत भवन में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवम सिंह आईएएस, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /खंड विकास अधिकारी जसरा एवं ब्लॉक प्रमुख जसरा अजीत सिंह रहे। चौपाल में सबसे पहले नव निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र का उद्घाटन प्रमुख जसरा अजीत सिंह व आईएएस शिवम सिंह द्वारा किया गया। बाद में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा अन्नप्राशन व गोदभराई कार्यक्रम किया गया। विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन की सम्पूर्ण जानकारी अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को दी गई। आईएएस /बीडीओ जसरा ने संबंधित अधिकारी /कर्मचारीयों को आदेशित किया कि पंचायत भवन में चौपाल लगाकर पेंशन के लंबित मामलों का निस्तारण कराएं। वह...