Gangapar News: चौथे दिन मां कूष्मांडा के स्वरूप में पूजी गईं मां निमहरा
गंगापार, अक्टूबर 14 -- Gangapar News: शारदीय नवरात्र के चौथे दिन सैदाबाद स्थित प्रसिद्ध निमहरा मंदिर में मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि, आरोग्य और परिवार की खुशहाली की कामना की। नवरात्र के दौरान मंदिर में विशेष धार्मिक माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव से मां के विभिन्न स्वरूपों की आराधना कर रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में चौथा स्वरूप मां कूष्मांडा का है। इन्हें सृष्टि की रचयिता और समस्त ब्रह्मांड को ऊर्जा प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। यह भी पढ़ें- Amroha News: शारदीय नवरात्र : चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा, च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.