Gangapar News: चौथी बार हुई सिरसा के अमिलहवा तालाब की नापजोख
गंगापार, अक्टूबर 18 -- Gangapar News: एसडीएम के निर्देश पर सिरसा कस्बे की अमिलहवा बस्ती स्थित तालाब और आबादी की जमीन की नापजोख करने के लिए राजस्व टीम पहुंची। नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जब तकनीकी उपकरण रोवर मशीन से नापजोख शुरू करने का प्रयास किया, तो मशीन काम नहीं कर सकी। जांच करने पर पता चला कि रोवर मशीन का लॉगिन समय समाप्त हो गया था। नायब तहसीलदार के निर्देश पर मौके पर मौजूद राजस्वकर्मियों ने तालाब और आबादी की जमीन की नापजोख जंजीर से की। घंटों चली नापजोख के दौरान आबादी और तालाब की जमीन की सीमाओं की जानकारी मिल गई। तालाब को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पहले भी कई बार नापजोख की जा चुकी है। नायब तहसीलदार ने बताया कि आबादी की जमीन पर बस्ती बस चुकी है। नापजोख के दौरान सब कुछ ठीक पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.