गंगापार, अक्टूबर 10 -- Gangapar News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को सिकंदरा स्थित राम जानकी गेस्ट हाउस में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा नेता राबेन्द्र मिश्रा ने किया। इस दौरान लोगों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके राजनीतिक जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को याद किया। कार्यक्रम में संदीप यादव, पूर्व प्रमुख रणजीत यादव, आशीष तिवारी, सुंदरम मिश्रा, मोहम्मद कैफ, अमन यादव आदि ने मुलायम सिंह यादव के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Mulayam Death Anniversary: जब मुलायम पर चली थीं गोलियां, बाल-बाल बची थी जान यह भी पढ़ें- Meerut News: सपा जिला कार्यालय में मुलायम सिंह यादव की पुण...