Gangapar News: चौकी गांव के सामने टोंस नदी में तैरता दिखा मगरमच्छ
गंगापार, अगस्त 20 -- Gangapar News: गंगा व टोंस नदी उफान पर है, ऐसे में जलीय जीवों के पहुंचने से खतरा बढ़ गया है। विकास खंड उरुवा के चौकी गांव के सामने टोंस नदी में मगरमच्छ के देखे जाने से गांव के लोग व मछली मारने वाले मछुआरे परेशान हैं। गांव के निखिल यादव ने बताया कि कुछ लोग सुबह टोंस नदी की ओर गए थे, उसी समय टोंस नदी के किनारे तैरता हुआ मगरमच्छ दिखा तो लोग दहशत में आ गए। पानी में तैर रहे मगरमच्छ की तस्वीर लोगों ने मोबाइल में कैद कर ग्रामीणों को दिखाई तो सभी दहशत में हैं। टोंस नदी के मुहाने पर बसी मल्लाह बस्ती के लोगों ने अपने घर के बच्चों को नदी घाट पर जाने से रोक दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.