Gangapar News: चोरों ने किराना दुकान में लगाई आग, लाखों का सामान जला
गंगापार, अगस्त 18 -- Gangapar News: शासकीय बालक हायर सेकेंड्री स्कूल के पास स्थित एक किराना की दुकान में चोरों ने दुकान में घुसकर आग लगा दी। इसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने आगजनी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चाकघाट थाने की पुलिस के अनुसार, चाकघाट निवासी चिरौंजीलाल केशरवानी शासकीय बालक हायर सेकेंड्री स्कूल के पास अपनी किराना की दुकान संचालित करते हैं। सोमवार आधी रात चोर उनकी दुकान में घुसे। दुकान से सामान चुराया और साक्ष्य छिपाने या दुर्भावनावश दुकान में आग लगा दी। इससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। क्षति से पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। स्थानीय व्यापारियों में भी रोष व सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है। पुलिस ने इस संबंध में आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.