Gangapar News: चोरी गए बीस मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाया
गंगापार, अगस्त 14 -- Gangapar News: घूरपूर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से गुम हुए अथवा चोरी गए बीस स्मार्टफोन फोन बरामद किया। पन्द्रह अगस्त की पूर्व सभी मोबाइल फोन धारकों को घूरपुर थाने बुलाकर उनके फोन सौंप दिए गए। थानाध्यक्ष घूरपूर अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि उक्त बरामद दसों मोबाइल फोन की भुक्तभोगियों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। घूरपूर पुलिस ने सर्विलांस और अन्य तरीकों से प्रयास कर सभी मोबाइल फोन बरामद किया। अपने खोए मोबाइल फोन को पाकर लोग बहुत खुश हुए। लोगों ने घूरपुर पुलिस की तारीफ की। ग्राम जारी बरहा थाना घूरपुर की पीड़ित महिला चन्द्रावती यादव ने बताया कि उसका मोबाइल फोन बीस दिन पहले खो गया था। पैसा न होने के कारण आजतक दूसरा फोन नहीं खरीद पाई थी। चन्दावती को भरोसा था पुलिस उसका खोया मोबाइल फोन खोज कर मुझे देगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.