Gangapar News: चेयरमैन ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण
गंगापार, सितम्बर 12 -- Gangapar News: कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। शनिवार को चेयरमैन ओमप्रकाश केशरी ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य करा रहे सम्बन्धित अधिकारियों और ठेकेदारों को सख्त हिदायत दी कि सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण कराए जाए जिससे जनता के पैसे का सही इस्तेमाल हो सके।उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि नगर का विकास निरन्तर होता रहे। उनके साथ रामकृष्ण केशरी तथा सुमित पांडेय सहित टाउन के कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.