Gangapar News: चेन स्नेचरों की तलाश में जुटी पुलिस, महिला का चल रहा उपचार
गंगापार, जुलाई 3 -- Gangapar News: थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती मोटरसाइकिल पर सवार महिला के गले से चेन छीन ली थी। विरोध और छीना-झपटी के दौरान महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेरावां गांव निवासी विकास गुप्ता अपनी माता किरन गुप्ता के साथ गुरुवार शाम रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि नवाबगंज हाईवे के निकट पहुंचने पर काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके वाहन के पास आ गए। आरोप है कि बदमाशों ने महिला के गले में पहनी सोने की चेन छीन ली जिसका एक हिस्सा महिला के पास ही टूटकर रह गया था।अचानक हुई घटना से महिला असंतुलित होकर सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.