Gangapar News: चेकआउट के बाद भी ड्यूटी पर बुलाने का आरोप
गंगापार, जुलाई 25 -- Gangapar News: फाफामऊ विद्युत उपखंड के 33/11 केवी उपकेंद्र कौड़िहार में कार्यरत संविदा एवं निविदाकर्मियों ने शनिवार को अवर अभियंता (जेई) रवि कुमार पटेल को उपखंड अधिकारी (एसडीओ) के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर ड्यूटी व्यवस्था में सुधार की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि निर्धारित समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ड्यूटी पूरी कर चेकआउट करने के बाद भी लाइन फॉल्ट अथवा अन्य तकनीकी कार्यों के लिए उन्हें दोबारा ड्यूटी पर बुला लिया जाता है। कर्मचारियों ने बताया कि कई बार एलटी और एचटी लाइनों पर रात के समय भी कार्य कराया जाता है। लगातार लंबे समय तक कार्य करने से हादसों की आशंका बढ़ जाती है। उनका कहना है कि चेकआउट के बाद यदि किसी कर्मचारी के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए। ज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.