Gangapar News: चूहों ने कुतरे तार, दस घंटे गुल रही मांडा रोड उपकेंद्र के दर्जनों गांवों की बिजली
गंगापार, जुलाई 24 -- Gangapar News: रात भर सूने पड़े मांडा रोड विद्युत उपकेंद्र के कंट्रोल रूम में चूहों ने धमाचौकड़ी कर कंट्रोल रूम के तमाम तार कुतर दिए, जिससे उपकेंद्र से संबंधित सभी फीडर के दर्जनों गांवों की बिजली दस घंटे तक गायब रही। उमसभरी भीषण गर्मी में पूरे दिन बिजली गायब रहने से पेयजल समूहों से पेयजल की आपूर्ति भी ठप रही। गुरुवार रात मांडरोड उपकेंद्र के सूने पड़े कंट्रोल रुम में चूहों ने जमकर उत्पात किया और कंट्रोल रुम के तमाम तार कुतर कर काट दिये। तार कटने से मांडा रोड उपकेंद्र से संबंधित सभी फीडर की बिजली गुरुवार भोर से ही गायब हो गई। दस बजे उपकेंद्र पहुंचे कर्मचारियों को जब कंट्रोल रुम में कटे तारों की जानकारी हुई, तो टूटे व कटे तार जोड़ने का काम शुरू हुआ। लगभग दो बजे उपकेंद्र की बिजली बहाल हो गई। कुछ फीडर की आपूर्ति भी शुरु हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.