Gangapar News: चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
गंगापार, अक्टूबर 2 -- Gangapar News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सूरसती सहादेव गुप्ता इंटर कॉलेज एवं अनुपम पब्लिक स्कूल, बाबूगंज सिकंदरा के प्रांगण में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण कर किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय की डायरेक्टर ऊषा रतनलाल गुप्ता ने कहा कि यदि हम महात्मा गांधी के बताए सत्य, अहिंसा और अनुशासन के मार्ग पर चलें तो सफलता की उन ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.