गंगापार, सितम्बर 22 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। वाहन से लौट रहे चालक को रास्ते में रोककर मारपीट करने के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालने का मामला सामने आया है। कनेवरा गांव निवासी विजय मिश्र की शिकायत पर पुलिस सिकरा गांव के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।थाना क्षेत्र के कनेवरा गांव निवासी विजय मिश्र ने थाने में तहरीर दी कि उनका चालक प्रद्युम्न वाहन लेकर वापस आ रहा था। इसी दौरान सिकरा गांव के राजीव कुमार शर्मा और गौरव कुमार ने रास्ते में उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने पहले गाली-गलौच की और विरोध करने पर चालक की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि बाद में मारपीट का वही वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी...