गंगापार, अक्टूबर 19 -- Gangapar News: बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। एक दलित महिला अपने धान की फसल देखने खेत में गई थी। पुराने जमीन विवाद को लेकर तीन लोगों ने उससे मारपीट कर जाति सूचक शब्दों से गाली दिया। शिकायत पर पुलिस ने तीन पर दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।बहरिया थाना के पतुलकी गांव निवासी मीना देवी पत्नी अवधेश कुमार का आरोप है कि वह शनिवार को अपने धान की फसल खेत देखने गई थी। वहीं गांव के ही शोभनाथ बिन्द पुत्र जीतलाल बिन्द, रेखा देवी बिन्द पत्नी शोभनाथ व शकुंतला बिन्द निवासी रानीगंज प्रतापगढ़ ने जमीन विवाद को लेकर जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की। जिसके कारण उनके के बाएं हाथ की कलाई में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने आई तो सवारी देवी व रेखा देवी के साथ भी मारपीट किया गया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी भाग निकले और जाते समय जान से मा...