Gangapar News: चार खिलाड़ियों का जिला स्तरीय टीम में चयन
गंगापार, अगस्त 27 -- Gangapar News: पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज समहन के लिए यह गौरव का क्षण है। विद्यालय के चार होनहार खिलाड़ियों विक्रम शर्मा, आर्यन, आयुष और आदित्य का जिला स्तर की वॉलीबाल टीम के लिए चयन हुआ है। चारों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल है। यह सफलता केवल चयन की कहानी नहीं, बल्कि मेहनत, मार्गदर्शन और हौसले की कहानी है। मैदान पर लगातार अभ्यास करते हुए इन विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा को निखारा और आखिरकार जिला स्तर तक अपनी जगह बनाई। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद रफीक के प्रोत्साहन और खेल शिक्षक सौरभ गुप्ता के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, अभिषेक द्विवेदी के प्रयासों और सहयोग से विद्यार्थियों को वॉलीबॉल के इस खेल से जुड़ने और अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.