Gangapar News: चारा काटने गई वृद्धा की सर्पदंश से मौत
गंगापार, सितम्बर 6 -- Gangapar News: उतरांव थाना क्षेत्र के रेहथू गांव में रविवार सुबह खेत में चारा काटने गई 70 वर्षीय वृद्ध महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वृद्ध महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। रेहथू गांव निवासी 70 वर्षीय हीरावती देवी पत्नी स्व बुद्धिराम रविवार सुबह घर के पास स्थित खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गई थीं। चारा काटते समय खेत में छिपे सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए ले जाने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान हीरावती देवी की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.