Gangapar News: चारपहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार घायल
गंगापार, जुलाई 10 -- Gangapar News: करछना-कोहड़ार मार्ग पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जानकारी जुटाई। सुलमई गांव निवासी जितेंद्र शुक्ला गुरुवार शाम करीब पांच बजे साइकिल से भड़ेवरा बाजार जा रहे थे। हनुमानपुर मोरी के पास पीछे से आए एक चारपहिया वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आक्रोश में चालक की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। करछना पुलिस मामले की जांच कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.