गंगापार, अगस्त 27 -- Gangapar News: क्षेत्र में बढ़ रहे चीनी के दाम का असर चाय पर भी पड़ गया है। बाजारों में चाय के दाम बढ़ने और पान के दाम स्थिर रहने से बरसों से एक साथ, एक दाम पर बिकने वाले चाय पान का साथ छूट गया है और इसका सीधा असर गरीबों और मजदूरों पर पड़ा है। बारा क्षेत्र के प्रमुख कस्बों जसरा,लोहगरा, बारा, शिवराजपुर, शंकरगढ़, जारी आदि में चीनी का भाव बढ़ गया है।इसी के साथ चाय का दाम दो रुपए प्रति कप बढ़ गया है। दुकानदार राजेश ने बताया कि चीनी की मंहगाई के कारण कुल्हड़ चाय दस रुपए से बढ़ाकर बारह रुपए और डिस्पोजेबल प्लास्टिक गिलास में पांच रुपए से बढ़ाकर सात रुपए प्रति कप हो गया है। यद्यपि पान का दाम स्थिर है। उसकी साइज छोटा कर मंहगाई को नियंत्रित करने की कोशिश की गई है। बताया गया कि अमूमन गरीब मजदूर, ड्राइवर अपनी थकान, नींद और तनाव क...