Gangapar News: चाकू से हमले में नामजद आरोपी पर मुकदमा, तलाश तेज
गंगापार, अगस्त 30 -- Gangapar News: तीन लाख रुपये वापस मांगने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उधर, घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। भरहा गांव के थरी निवासी अंकित पटेल पुत्र विक्रमादित्य पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने कई महीने पहले पूरे घीशन निवासी रोहित कुमार पटेल को तीन लाख रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस मांगने पर 26 अगस्त को अंकित ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही थी। आरोप है कि शुक्रवार रात रोहित ने रुपये लौटाने के बहाने अंकित को नहर की मोरी के पास बुलाया। वहां रोहित के साथ एक अन्य युवक मौजूद था। दोनों ने अंकित पर चाकू से हमला कर दिया। गले और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.