गंगापार, अगस्त 25 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड मेजा के चांद खम्हरिया गांव की आदिवासी बस्ती में श्याम नारायण कोल का कच्चा मकान सुबह पांच बजे के लगभग भराभरा कर गिर गया। मकान के गिरने की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग पहुंचे तो मलबे में दबी आशा देवी पत्नी श्याम नारायण कोल चीख रही थीं। घायल महिला को पास पड़ोस के लोग परिवारीजनों की सहायता से बाहर निकाल लिया। महिला के सिर में गंभीर चोटे आई, लहूलुहान महिला का इलाज के लिए अस्पताल ले गए, हालत गंभीर बनी हुई है। चांद खम्हरिया गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि श्री नारायण पांडेय ने बताया कि कच्चा मकान गिरने से महिला की गृहस्थी का सामान भी दबकर खराब हो गया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश के बीच घर धराशायी, परिवार ने पड़ोस में ली शरण उधर उरुवा विकास खंड के लोहारी उपड़ौरा स्थित खटिक...