Gangapar News: चप्पल खरीदने निकला किशोर हुआ लापता
गंगापार, अगस्त 26 -- Gangapar News: दो दिन पूर्व घर से चप्पल खरीदने निकला किशोर लापता हो गया। किशोर के लपता हो जाने पर परिजन अनहोनी की आशंका के परेशान हैं। पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच में जुट गई। तरहार क्षेत्र के परवा गांव निवासी ताड़कनाथ किसान हैं। उनका बेटा दीपक कुमार गांव के पास कक्षा छह में पढ़ता है। 24 अगस्त को सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग घर से चप्पल खरीदने के लिए जेवनिया बाजार गया था, वहां से घर नहीं लौट सका। उसके घर न लौटने पर स्वजनों ने रिश्तेदारी व संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कुछ पता न चल सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.