Gangapar News: चक मार्ग पर कब्जा हटाने में प्रशासन नाकाम
गंगापार, सितम्बर 22 -- Gangapar News: घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बारा तहसील के जसरा से चिल्ला गोहानी प्रधानमंत्री सड़क के किनारे मौजा परसरा चिल्ला गोहानी स्थित एक चकमार्ग पर अवैध कब्जा कर उस निर्माण कराए जाने की वर्षों पूर्व से शिकायत के बाद स्थानीय प्रशासन अवैध कब्जा हटाने में नाकाम रहा।पीड़ित किसान आशीष त्रिपाठी निवासी परसरा ने जानकारी देते हुए बताया कि परसरा चौराहे पर भूमिधरी जमीन है। उक्त जमीन से ही लगा हुआ चक मार्ग है। इस पर विपक्षी द्वारा सड़क किनारे से अवरुद्ध करके निर्माण करा लिया गया है। बीते समय में स्थानीय तहसील प्रशासन से शिकायत की गई तो तहसील प्रशासन ने मौके पर राजस्व टीम को भेजकर जांच करवाया तो अवैध कब्जा पाया गया। लेकिन काफी दिनों के बाद भी सभी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी उक्त अवैध कब्जे को नहीं हटवाया जा सका।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.