गंगापार, जुलाई 25 -- Gangapar News: शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर घूरपुर थाने में एडीएम सिविल सप्लाई विजय शर्मा पहुंचे तो राजस्व कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस बीच एडीएम ने राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों से उनके क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

समस्या के समाधान समाधान दिवस में चितौरी गांव का एक प्रकरण आया जिसमें पीड़ित द्वारा बताया गया कि धारा 24 के तहत पक्की पैमाइश राजस्व कर्मियों के सामने हुई और पत्थरगढ़ी भी कराई गई। जिसे विपक्षी द्वारा उखाड़ कर फेंक दिया गया और उक्त जमीन को जोत कर कब्जा कर लिया गया। पीड़ित किसान की शिकायत का संज्ञान लेते हुए एडीएम ने संबंधित राजस्व निरीक्षक और लेखपाल से उक्त प्रकरण के बारे में जानकारी ली तो राजस्व कर्मियों ने बताया कि पैमाइश और पत्थरगढ़ी की कार्रवाई नियम संगत कार्रवाई गई थी...