गंगापार, अक्टूबर 21 -- Gangapar News: घूरपुर बाजार में जय मां शारदा धार्मिक प्रतिष्ठान द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का सोमवार को धूमधाम के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान पूरा बाजार जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। नौ दिन तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मां को नम आंखों से विदाई दी गई। सोमवार को विजयादशमी के अवसर पर हवन-पूजन और अंतिम आरती के बाद विसर्जन की शोभायात्रा निकाली गई। पूरे बाजार में जगह-जगह शोभायात्रा का फूल-माला से स्वागत किया गया। इस दौरान प्रतिष्ठान के अध्यक्ष संजीव कुमार जायसवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य, व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। विसर्जन के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा यह भी पढ़ें- Gangapar News: नौ दिन की आराधना के बाद मां को द...