Gangapar News: घूरपुर पुलिस चार वारंटियों को भेजा जेल
गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: घूरपूर, संवाददाता। घूरपुर पुलिस ने मंगलवार को चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय स्पेशल जेएम चतुर्थ इलाहाबाद की ओर से संबंधित तीन वारंटी कमलेश निषाद पुत्र दीनानाथ निषाद, राधेश्याम उर्फ बोरई पुत्र दीनानाथ निषाद, प्रदीप निषाद पुत्र दीनानाथ निषाद निवासीगण ग्राम छोटा कंजासा, थाना घूरपुर प्रयागराज को गिरफ्तार किया।इसी तरह एक अन्य मुकदमे के वारंटी संतोष कुमार बिन्द पुत्र सिपाही लाल निवासी ग्राम छोटा कंजासा, थाना घूरपुर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार चारों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे थे। पुलिस ने सभी को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के लिए संबंधित न्यायालय के समक्ष भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Dehrad...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.