Gangapar News: घूरपुर थाने के एसएसआई को दी भावभीनी विदाई
गंगापार, सितम्बर 2 -- Gangapar News: घूरपुर थाने में बतौर एसएसआई तैनात उप निरीक्षक भइया राम विश्वकर्मा का तबादला लखनऊ होने पर बुधवार को घूरपुर थाने में उनकी विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने उनको अंगवस्त्रम और माला पहनाकर मिठाई खिलाते हुए विदाई की। इस मौके पर अन्य पुलिस कर्मियों ने उन्हें माला पहना कर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उप निरीक्षक अनुराग यादव, अमित यादव, दिवाकर खरवार, दीवान लवलेश, अमित यादव, भाजपा नेता रमाकांत विश्वकर्मा, शुभम मिश्र आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.