Gangapar News: घर में चोरी के बाद लगा दी आग, धुंए से घुटने लगा दम तब खुली आंख
गंगापार, सितम्बर 20 -- Gangapar News: चोरी के बाद घर के कपड़े और कीमती सामान एक कमरे में इकट्ठा कर चोरों ने आग लगा दी। आग लगने के बाद धुएं से परिवार की आंख खुल गई। उन्होंने भागकर थान बचाई तथा ग्रामीणों की मदद हे आग बुझाई। मऊआइमा के किरांव निवासी मोहम्मद असलम पुत्र रुस्तम उर्फ धुल्लू शाह के अनुसार, चोर बाउंड्रीवाल कूदकर घर में दाखिल हुए। घर में रखे सोने के मंगलसूत्र, झुमका, नथिया और चांदी की पायल समेत करीब तीन लाख रुपये के गहने तथा 30 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। इसके बाद घर के कपड़े और कीमती सामान एक कमरे में इकट्ठा कर आग लगा दी।घटना के समय रुस्तम की दोनों बहुएं अलग-अलग कमरों में सो रही थीं। आग लगने के बाद धुआं उठने पर उनकी आंख खुली और दम घुटने लगा। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। तब तक करीब 50 हजार रुपये कीमत के कपड़े और ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.