Gangapar News: घर में घुसे संदिग्ध को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस को सौंपा
गंगापार, जुलाई 10 -- Gangapar News: करछना थाना क्षेत्र के खाई गांव स्थित कल्याण साहब का पूरा मजरे में गुरुवार देर रात एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में घुसे युवक को ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस उसे हिरासत में लेकर करछना थाने ले गई। पूछताछ के दौरान युवक अपना नाम और पता बताने से बचता रहा। मामले में मकान मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी श्रीप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार देर रात उनके घर में एक अज्ञात युवक संदिग्ध हालात में घुस आया। आहट मिलने पर उनकी नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और युवक को घेरकर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई। मकान मालिक ने करछना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.