गंगापार, सितम्बर 13 -- Gangapar News: घरवाले बाहर बरामदे में सोते रहे और चोर मकान में घुसकर कमरे का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मऊआइमा के जाम्हा गांव निवासी सरोजा देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद यादव अपने नाती के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रही थीं। रात में किसी समय चोर घर के अंदर दाखिल हुए और कमरे की कुंडी व ताला तोड़ दिया। इसके बाद कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया। राजेंद्र प्रसाद मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाते हैं। घर पर उनकी पत्नी और एक बच्चा रहता है। सुबह सरोजा देवी घर के अंदर पहुंचीं तो कमरे का सामान बिखरा मिला। बक्से में रखे जेवरात गायब थे। महिला ने मऊआइमा थाने में प्र...