Gangapar News: घर में घुसकर मोबाइल, जेवरात व नकदी चोरी
गंगापार, सितम्बर 3 -- Gangapar News: करछना थाना क्षेत्र के थरी गांव में एक अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर मोबाइल, चांदी के जेवरात और नकदी समेत हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। पीड़ित चंद्रबली पटेल ने करछना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान चोर उनके बेटे अनिल कुमार पटेल के कमरे से चार्जिंग पर लगा मोबाइल उठा ले गए। इसके बाद दूसरे कमरे में बेड के नीचे रखा बक्सा भी ले गए। सुबह बक्सा करीब 200 मीटर दूर धान के खेत के पास मिला। उसकी कुंडी काटकर चोर करीब 250 ग्राम चांदी के आभूषण, सकड़ी, दो जोड़ी पायल, अंगूठी-विछिया के दो सेट और चार हजार रुपये ले गए। मामले को लेकर थाना प्रभारी करछना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.