Gangapar News: घर में घुसकर दंपती पर हमला, छह के खिलाफ मुकदमा
गंगापार, अक्टूबर 22 -- Gangapar News: सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। उतरांव थाना क्षेत्र के सरायबंशी गांव में रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में बुधवार शाम एक दंपती पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से दंपती की पिटाई कर दी। हमले में मनीष कुशवाहा और उनकी पत्नी माधुरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है।मनीष कुशवाहा के अनुसार रास्ते के विवाद को लेकर बुधवार शाम गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विपक्षी उनके घर में घुस आए और गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से उन पर तथा उनकी पत्नी माधुरी देवी पर हमला कर दिया। हमले में मनीष के हाथ में चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी के सिर में गंभीर चोट लगी। घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.