Gangapar News: घर के अंदर पानी पहुंचने से बढ़ी परेशानी
गंगापार, सितम्बर 24 -- Gangapar News: करछना के लवायन में ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल के पास नाला जाम होने से जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। नाले की निकासी बाधित होने के कारण सड़क किनारे स्थित एक महिला के मकान के चारों तरफ पानी भर गया है। हालात यह हैं कि पानी घर के अंदर तक पहुंचने लगा है, जिससे परिवार के लोगों, खासकर छोटे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार नगर निगम का नाला लंबे समय से जाम है। बारिश होने के बाद नाले का पानी निकलने के बजाय आसपास के मकानों की ओर फैल जाता है। महिला के घर के चारों तरफ पानी जमा होने से घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.