गंगापार, अगस्त 24 -- Gangapar News: थाना नवाबगंज क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में रविवार रात चोरों ने शिवदर्शन पाल के घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात पार कर दिए। पीड़ित परिवार के मुताबिक, रात में परिवार के लोग दूसरे घर में सोने चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया और सामान लेकर फरार हो गए। सोमवार को घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। चौकी इंचार्ज कुंवर भान चंद ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। पीड़ित शिवदर्शन पाल की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। यह भी पढ़ें- Nawada News: एक ही रात चार बंद घरों से नगदी और जेवरात की चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...