गंगापार, अक्टूबर 15 -- Gangapar News: शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता के स्वरूप की पूजा की गई। घरों से लेकर मंदिरों तक देवी की पूजा आराधना कर विधि विधान से भोग लगाकर आरती उतारी गई। घरों में कलश की पूजा के साथ ही देवी को पंचमेवा और मिष्ठान्न का भोग लगाया गया । दुर्गा सप्तशती का पाठ कर देवी की विधि विधान से पूजा आरती की गई। शक्तिपीठ पिलखिन देवी, काली देवी और दुर्गा माता के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। देवीगीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया है। कहीं रामायण तो कहीं सुंदरकांड का पाठ चल रहा है। दुर्गा सप्तशती के अमोघ मंत्रों के बीच लोग हवन, पूजन कर मनोकामना पूर्ति के लिए भगवती से प्रार्थना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: नवरात्र पर मां स्कन्दमाता के स्वरूप का हुआ पूजनगांवों में दुर्गा पंडालों में ...