Gangapar News: घट स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की हुई पूजा-अर्चना
गंगापार, अक्टूबर 11 -- Gangapar News: शारदीय नवरात्र का शुभारंभ रविवार को घट स्थापना के साथ हो गया। पहले दिन घरों, मंदिरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। घरों में कलश स्थापना कर भक्तों ने मां भगवती से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। दिनभर मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। नवरात्र के प्रथम दिन देवी भक्तों ने पूजा स्थल को सजाकर मिट्टी के पात्र में जौ बोए। इसके बाद जल से भरा कलश स्थापित किया। कलश पर स्वास्तिक बनाकर उसमें सुपारी, अक्षत और सिक्का डाला गया। आम के पत्ते लगाने के बाद लाल चुनरी में लिपटा नारियल स्थापित किया गया। गणेश पूजन और संकल्प के बाद मां शैलपुत्री की पूजा की गई। श्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.