गंगापार, अगस्त 9 -- Gangapar News: एक दशक पहले करोड़ों रुपये से निर्मित पेयजल योजना डेलौंहा, पकरी सेवार निर्माण के बाद माह भर भी पेयजल की सप्लाई नहीं कर सका। लोगों के घरों तक पानी पहुंचाए जाने के नाम पर घटिया पाइप लाइन बिछाए जाने से पानी सप्लाई होने पर जगह-जगह पाइप लीक कर गई, जिससे उपभोक्ता पानी नहीं पा सके। पकरी सेवार गांव के गोपी नाथ तिवारी, आनंद कुमार दुबे, ललन तिवारी ने बताया कि सपा शासन काल में लगभग तीन करोड़ रुपये से कुटीकोट की जमीन पर स्थापित पेयजल योजना संबधित विभाग की लापरवाही संचालित नहीं की जा सकी, शासन से मिले धन का बंदरबांट कर लिया गया। छह माह पहले पंपमशीन के पास तक पहुंची केबल चोर काट ले गए, स्टार्टर भी गायब हो गया। उधर मेजा के डेलौहा गांव में एक करोड़ 36 लाख से निर्मित रही पेयजल योजना पाइप लाइन बिछाने में गड़बड़ी होने से लोगों क...