Gangapar News: ग्राम प्रधान की दो भैंस चोरी, लाखों का नुकसान
गंगापार, जुलाई 14 -- Gangapar News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेजा थाना क्षेत्र के बरवा गांव में सोमवार रात चोरों ने ग्राम प्रधान शर्मालाल पासी की दो दुधारू भैंस चोरी कर लीं। घटना से पशुपालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।मंगलवार सुबह जब ग्राम प्रधान शर्मालाल पासी घर के बाहर खूंटे पर पहुंचे तो दोनों भैंसें गायब थीं। भैंसें नदारद देख परिवार में हड़कंप मच गया। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जेवनियां चौकी प्रभारी सुमित त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। उन्होंने पीड़ित से घटना के संबंध में पूछताछ की तथा जल्द ही चोरों का पता लगाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पिकअप पर चोर लाद ले गए दो भैंस यह भी पढ़ें- Siwan News पचरुखी में किसान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.