गंगापार, जुलाई 3 -- Gangapar News: क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलखवार में शुक्रवार को पंचायत भवन पर ग्राम पंचायत सचिव फराहा मसूद की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए और अपनी विभिन्न समस्याओं को सामने रखा। ग्रामवासियों ने नाली निर्माण, खड़ंजा मरम्मत सहित कई बुनियादी समस्याओं के बारे में ग्राम पंचायत सचिव को अवगत कराया। ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि वर्तमान में ग्राम सभा में प्रधान का पद रिक्त है। 13 जुलाई के बाद जो भी शासनादेश प्राप्त होगा, उसके अनुसार लंबित कार्यों को पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान जिलाजीत सिंह, विजय शंकर मिश्रा, राजपाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...