गंगापार, जुलाई 10 -- Gangapar News: लखनऊ हाईवे से जुड़े धरणीधर का पूरा मार्ग तथा वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बने अंडरपास में लंबे समय से जमा बारिश के पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को स्वयं मोर्चा संभाल लिया। ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर अंडरपास और सड़क पर भरे पानी की निकासी तथा सफाई का कार्य किया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद धरणीधर का पूरा मार्ग और अंडरपास जलमग्न हो गया था। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जलभराव के चलते कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके थे। धरणीधर का पूरा निवासी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि अंडरपास और सड़क पर जमा पानी की समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदार विभागों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बावजूद...