गंगापार, सितम्बर 1 -- Gangapar News: शंकरगढ़/बारा,हिन्दुस्तान संवाद। खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़ सुनील कुमार सिंह ने सोमवार और मंगलवार को क्षेत्र की करीब आधा दर्जन गोशालाओं का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं मिलने पर संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों (सचिवों) को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।सोमवार को बीडीओ ने धरा, देवरी बेनी सहित अन्य गोशालाओं का निरीक्षण किया। धरा गौशाला तक पहुंचने वाला रास्ता कीचड़ युक्त मिला। वहीं गोवंशों के बैठने की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी। इस पर बीडीओ ने संबंधित सचिव को फटकार लगाते हुए रास्ते और बैठने की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। मंगलवार सुबह से ही रास्ते को ठीक करने के लिए स्टोन मिट्टी डालकर रास्ते को सही कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने गोवंशों के चारे-पानी,...