Gangapar News: गोवध अधिनियम में पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
गंगापार, अगस्त 5 -- Gangapar News: गोवध अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के तहत दो महिलाओं समेत पांच व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ हैं। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत खंसार गांव के माली का पूरा में गोवध की सूचना पर कोतवाली पुलिस को प्राप्त हुई। जिस पर बुधवार को की गई छापेमारी में उक्त गांव की तबस्सुम पत्नी मो.वसीम, परमीन बेगम पत्नी मो.अख्तर, मो.अख्तर पुत्र मो.इस्लाम मौके पर पाए गए जबकि मो.उस्मान निवासी कपसा पहसी, मुस्सू निवासी फूलपुर फरार हो गए। इन सभी के विरुद्ध गोहत्या निवारण व आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया और गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.