Gangapar News: गोदाम में घुसा बारिश का पानी, यूरिया-डीएपी की 525 बोरियां खराब
गंगापार, सितम्बर 3 -- Gangapar News: शंकरगढ़ के रानीगंज चौराहे के समीप भारी बारिश के बाद जलभराव होने से खाद की दुकान के गोदाम में पानी भर गया। पानी में डूबने से गोदाम में रखी यूरिया और डीएपी की 525 बोरियां खराब हो गईं। दुकानदार के अनुसार इससे करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।करिया कला निवासी विनोद कुमार सिंह की रानीगंज चौराहे के समीप खाद की दुकान है। लगातार हुई बारिश और आसपास जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी गोदाम में घुस गया। गोदाम में रखी 435 बोरी यूरिया और 90 बोरी डीएपी पानी में भीगने के बाद खराब हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.