गंगापार, अगस्त 23 -- Gangapar News: कानपुर वाराणसी हाईवे पर नवाबगंज थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज की ओर से एक संपत्ति कुर्क किए जाने की सूचना सार्वजनिक की गई है। नवाबगंज क्षेत्र में लगाए गए सरकारी सूचना बोर्ड के मुताबिक यह संपत्ति मुबारकपुर निवासी मो. नब्बे उर्फ नईम उर्फ नज्मे पुत्र मो. मुस्लिम से संबंधित बताई गई है। बोर्ड पर दर्ज सूचना में संपत्ति को अपराध से अर्जित संपत्ति बताया गया है। सूचना के अनुसार संबंधित संपत्ति मौजा मोहिउद्दीनपुर उर्फ उपरहार, थाना नवाबगंज, प्रयागराज में स्थित है। इसी संपत्ति में 'न्यू राजधानी होटल' बना होने का उल्लेख किया गया है। बोर्ड पर दर्ज विवरण के मुताबिक आराजी संख्या 633 से संबंधित संपत्ति पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 1...