गंगापार, जुलाई 10 -- Gangapar News: उपरौध राजबहा की नहरों में पानी आने के बाद गुलरिया जलाशय की आधा दर्जन नहरों में भी पानी छोड़े जाने की संबंधित सैकड़ों गांवों के किसानों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है। समूचे मांडा क्षेत्र के 69 ग्राम पंचायतों के 193 गांवों की खेती को हरा भरा रखने के लिए उपरौध रजबहा, उमापुर पंप कैनाल और गुलरिया जलाशय की नहरों से पानी पहुंचता रहा है। इस समय धान की नर्सरी के लिए सिंचाई की बेहद जरुरत है। खरीफ की ज्यादातर फसलें पानी के अभाव में नष्ट हो रही हैं। पूरा जून बीत गया, लेकिन मांडा क्षेत्र में बरसात नहीं हुई। अभी भी इतनी बरसात नहीं हो पायी है कि किसान धान की नर्सरी तैयार कर सकें। तेज धूप के चलते धान के बेहन सूख रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: 40 साल बाद बेलवनिया माइनर में पहुंचा पानीकिसानों की मांग किसानों ...