Gangapar News: गुरु पूर्णिमा पर धार्मिक संस्थानों में हुए आयोजन
गंगापार, जुलाई 29 -- Gangapar News: गुरु पूर्णिमा पर क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक संस्थानों में पहुंचे शिष्यों ने अपने गुरुओं का चरण छूकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कई जगह भजन कीर्तन तथा भण्डारे का आयोजन रखा गया। मेजारोड बाजार स्थित प्राचीन ज्योति मंदिर में गुरूपूर्णिमा के अवसर पर भण्डारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। मंदिर के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बीच कार्यक्रम की शुरुआत की गई। श्रद्धालुओं को पूड़ी हलवा का प्रसाद दिया गया। इसी तरह स्वामी पगलानंद आश्रम पकरी सेवार में गुरु शिष्य की परंपरा को निभाते हुए आश्रम के रहने वाली शिष्याओं ने उमा सरस्वती का पैर पखार कर आशीर्वाद लिया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: गुरू पूर्णिमा पर आश्रमों में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.