Gangapar News: गुड़िया तालाब पर अवैध निर्माण को प्रशासन ने ढहाया
गंगापार, सितम्बर 21 -- Gangapar News: नगर पंचायत शंकरगढ़ स्थित गुड़िया तालाब में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को तहसील प्रशासन ने सोमवार को दोबारा ढहा दिया। बताया गया कि तालाब की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा पिलर खड़े कर निर्माण कराया जा रहा था।शिकायत मिलने पर तहसील प्रशासन ने शंकरगढ़ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी से निर्माण गिरवा दिया था।सोमवार को उसी स्थान पर दोबारा पिलर खड़े किए जाने की सूचना पर तहसीलदार शंकरगढ़ के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और पुनर्निर्माण को ध्वस्त करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.