गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: मेजा। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों की लापरवाही से पकरी सेवार मार्ग की हालत बद से बदतर बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि टूटी सड़क पर गढ्ढों को पाटने के लिए गिट्टी गिराई गई है, वह पर्याप्त नहीं है। इस गिट्टी को सड़क पर गिराने के बाद रोलर नहीं चलाया जा सका, जिससे गिट्टी पर चलना दुश्वार हो गया है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि पकरी सेवार के बाबा कोटेश्वनाथ धाम तक पहुंचने वाले मार्ग को क्षतिग्रस्त वाटर ट्रींटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य करवानें वाली गजा संस्था की वजह से हुआ। ग्रामीणों का कहना है, पानी की पाइप बिछाने के नाम पर पटरी को बर्बाद कर दिया, जिससे पकरी सेवार ही नहीं जिस सड़क की पटरी से पाइप लाइन बिछाई गई है, सभी जगह यही दिक्कत आ रही है। गांव के ललित कुमार, ललन तिवारी, गोपीनाथ तिव...