गंगापार, सितम्बर 2 -- Gangapar News: पश्चिम बंगाल में तैनात सीमा सुरक्षा बल के एएसआई की दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। बीएसएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। इसके बाद सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मऊआइमा के अलावलपुर निवासी 55 वर्षीय अलीम उद्दीन पुत्र स्व. फरीद उद्दीन सीमा सुरक्षा बल की 161वीं बटालियन में एएसआई के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल सीमा पर थी। परिजनों के मुताबिक, कोरोना काल में उन्हें ब्लैक फंगस की शिकायत हुई थी। 30 जुलाई को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बीएसएफ की ओर से दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार को पार्...