Gangapar News: गायब रोड रोलर खीरी में मिला, दो पर मुकदमा
गंगापार, जुलाई 8 -- Gangapar News: एनटीपीसी के पास सड़क का कार्य कराने के नाम पर छल से रोड रोलर मंगाकर हड़पने वाले दो लोगों के खिलाफ मेजा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह कार्रवाई अमर सिंह पटेल निवासी सुजौना थाना लालापुर व कन्हैयालाल बिन्द निवासी कोरारी थाना बारा के संयुक्त शिकायती पत्र पर लिखापढ़ी दर्ज की गई है। तहरीर के मुताबिक दोनों लोग रोड रोलर से सड़क का कार्य करवाते हैं। 24 जून को सुबह साढ़े दस बजे के लगभग अमर सिंह को फोन आया कि एनटीपीसी के पास छह माह का काम है, उन्हे रोड रोलर की आवश्कता है, जानकारी पर अमर सिंह ने कन्हैया लाल से बात कर रोड रोलर को ड्राईवर के साथ एनटीपीसी के पास भेज दिया। रोड रोलर वहां पहुंचा तो चालक से एनटीपीसी गेट के पास रोड रोलर खड़ा करने को बोला गया। जब ड्राईवर रोड रोलर छोड़ कर चला गया तो रोड रोलर वहां से चोरी चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.