गंगापार, अक्टूबर 21 -- Gangapar News: जारी बाजार में मंगलवार को नौ दिवसीय पूजा-अर्चना के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। काली चौरा, बड़े हनुमान मंदिर, नहर स्टैंड, बस स्टैंड और करछना रोड स्थित पूजा पंडालों से विसर्जन यात्रा निकाली गई। इससे पहले विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा में डीजे और ढोल-ताशे की धुन पर श्रद्धालु झूमते हुए मां के जयकारे लगाते रहे। महिलाओं और बच्चों में भी उत्साह दिखा। विदाई के समय भक्त भावुक हो गए और अगले बरस मां के शीघ्र आगमन की कामना की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नौ दिन की आराधना के बाद मां को दी गई विदाई यह भी पढ़ें- Sasaram News: विदाई गीतों के बीच बिक्रमगंज में विसर्जित हुईं मां दुर्गा की प्रतिमाएं यह भी पढ़ें- Gangapar News...